फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बचत:लोक अदालत में 65 मामलों का निस्तारण हुआ

बचत:लोक अदालत में 65 मामलों का निस्तारण हुआ

Sun, 10 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बचत:लोक अदालत में 65 मामलों का निस्तारण हुआ

विज्ञापन
चंपावत। जिले मेें लगी लोक अदालतों में कुल 65 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा 830527 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल की अदालत में एक आपराधिक मामले का निस्तारण करते हुए 30 हजार रुपये की समायोजित राशि वसूली गई।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार सिंह की अदालत में 13 वादों का निस्तारण करते हुए 50 हजार रुपये का जुर्माना लगा। चंपावत के सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में एक वाद का निस्तारण व 48527 रुपए जुर्माना, सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में 6 मामलों को निस्तारित किया गया। टनकपुर के सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में 4 वादों के निस्तारण के साथ 55 हजार रुपये की समायोजित राशि वसूली गई।
विज्ञापन

डीएम के न्यायालय में 72 आबकारी अधिनियम के 1 वाद के निस्तारण के साथ दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला उपभोक्ता फोरम में एक वाद का निस्तारण हुआ। इसके अलावा प्री लिटिगेशन बैंक के 8 लंबित वादों का निस्तारण करते हुए 6.37 लाख रुपये की समायोजित राशि वसूली गई। टनकपुर के एसडीएम अनिल कुमार चन्याल की अदालत में 38 फौजदारी वादों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाघाट में कानूनी जानकारियां दी
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी में लगे विधिक शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने कानूनी जानकारियां दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मेहनत करने, नशीले पदार्थों का सेवन न करने की नसीहत दी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व की जानकारी दी। पीएलवी रेनू गड़कोटी ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। नामिका अधिवक्ता आलोक पांडेय, रमेश चंद्र उप्रेती ने मोटर वाहन एक्ट व रेगिंग की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य एचएन जोशी सहित तमाम शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed