{"_id":"5bdb4309bdec2269871ee959","slug":"111541096201-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरओ के अधिकारियों व जवानों ने लगाई रन फॉर यूनिटी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरओ के अधिकारियों व जवानों ने लगाई रन फॉर यूनिटी दौड़
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के हीरक परियोजना कार्यालय में बीआरओ के अधिकारियों एवं जवानों ने रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ लगाई। उन्होंने निष्ठापूर्वक राष्ट्रीय एकता की दिशा में कार्य करने की शपथ ली।
मुख्य अभियंता विमल गोस्वामी के नेतृत्व में दौड़े बीआरओ के अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बीआरओ के 8 अधिकारियों 23 जेसीओ एवं 40 जवानों ने प्रतिभाग किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन हीरक परियोजना के कैंप कमांडेंट उमेद सिंह मेहता ने किया।