{"_id":"5b37c1f74f1c1bf26e8bad93","slug":"111530380791-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों के प्रस्तावों से नहीं हो सकेगी छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों के प्रस्तावों से नहीं हो सकेगी छेड़छाड़
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। ग्राम पंचायत के विकास के लिए बनने वाली कार्य योजनाओं से छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी। दरअसल ग्राम पंचायत की खुली बैठक में तय होने वाले प्रस्तावों को आनलाइन किया जा रहा है। इससे पूर्व जनदबाव या निजी हितों के कारण प्रस्तावों को बदल दिया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बेनी ने बताया कि अब पंचायत की खुली बैठक में पास होने वाले सभी प्रस्तावों को आनलाइन करने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक बार पास हुए प्रस्ताव को बदला नहीं जा सकेगा। इससे पूर्व कई बार प्रस्तावों को बदले जाने या छेड़छाड़ करने की शिकायत अक्सर मिलती रहती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। इन शिकायतों को रोकने के लिए पारित प्रस्तावों को साफ्टवेयर के जरिये ऑनलाइन किए रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के तहत एक साफ्टवेयर बनाया गया है। प्लान प्लस साफ्टवेयर के लागू होने के बाद प्रस्तावित कार्ययोजना इस साफ्टवेयर में अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिले की सभी 313 पंचायतों में इस प्रणाली को लागू कर दिया जाएगा।