फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एक दर्जन ट्यूबवेलों के कनेक्शन कटे

एक दर्जन ट्यूबवेलों के कनेक्शन कटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
एक दर्जन ट्यूबवेलों के कनेक्शन कटे
बनबसा (चंपावत)। करीब एक दर्जन किसानों के सिंचाई वाले (ट्यूबवेल) बिजली कनेक्शन काटे जाने से उनमें रोष है। उन्होंने विभाग की मनमानी पर कड़ा एतराज जताया और न्यायालय की शरण लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को पचपकरिया, देशीफार्म के करीब एक दर्जन किसानों के सिंचाई वाले बिजली कनेक्शन भुगतान ने करने पर काट दिए गए। सूचना पर बीडीसी सदस्य पुष्कर कापड़ी ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया तो फिलहाल विभाग ने आगे कनेक्शन काटने की कार्रवाई रोक दी।
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य ने बताया कि क्षेत्र के किसानों ने बिजली बिल आने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिले के प्रभारी मंत्री शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय और विधायक कैलाश गहतोड़ी को भी ज्ञापन भेजकर सिंचाई को दिए जाने वाले बिजली बिलों में सुधार करने की मांग उठाई थी जिस पर उन्हें आश्वासन मिले थे। क्षेत्र के छोटे किसान एमसीवी का भुगतान नहीं करने पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे मीटर रीडिंग के अनुसार बिजली का भुगतान करने को तैयार हैं। किसान एमसीवी को बंद करने की भी मांग कर रहे हैं। कै. हरीश कापड़ी ने बताया कि इन दिनों बिजली काटे जाने से सिंचाई के अभाव में फसल के अलावा सब्जी उत्पादकों का नुकसान होगा। विभाग के अवर अभियंता प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि बिना उच्चाधिकारियों के आदेश के बिलों का भुगतान कम नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed