{"_id":"5b085de44f1c1b886e8b4a3b","slug":"101527274980-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विचई से महाराणा प्रताप गेट तक बनेगा पैदल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विचई से महाराणा प्रताप गेट तक बनेगा पैदल मार्ग
Updated Sat, 26 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल एवं एसडीएम अनिल चन्याल ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर यातायात से जुड़े विभागों के अधिकारियों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान एनएचएआई को सुझावों के अनुरूप त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को सीओ कार्यालय में हुई बैठक में कहा गया कि हाइवे पर वाहनों की गति पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब तय किया गया है कि जगबूड़ा पुल से पहले आरटीओ चेक पोस्ट के पास, बनबसा थाने से सौ मीटर पहले टनकपुर की ओर दाहिनी तरफ, पाटनी तिराहा से सौ मीटर पीछे टनकपुर की तरफ बायीं तरफ, सेलटैक्स ऑफिस के पास, विचई में कजारिया टाइल्स के पास, ज्ञानखेड़ा में पंचायत घर से सौ मीटर पीछे दाहिनी तरफ, शिव मंदिर से सौ मीटर पीछे टनकपुर की ओर बायीं तरफ, सेंट फ्रांसिस स्कूल से सौ मीटर पीछे टनकपुर की ओर बायीं तरफ, रोडवेज वर्कशॉप एवं जीआईसी के मध्य में दायीं तरफ रंबल स्ट्रिप लगाए जाएंगे।
इसके अलावा हाइवे पर स्प्रिंग पोस्ट एवं टाइल्स लगाकर फुटपाथ बनाने और गति सीमा बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया है। तय हुआ है कि जगबूड़ा पुल के ऊपर दोनों तरफ सौ मीटर तक स्प्रिंग पोस्ट, विचई से महाराणा प्रताप गेट तक हाइवे के दोनों तरफ टाइल्स लगाकर पैदल मार्ग का निर्माण, जगह-जगह गति सीमा के बोर्ड एवं बनबसा से टनकपुर बीच स्प्रिंग पोस्ट लगाए जाएंगे। एसपी, एसडीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को यातायात सुरक्षा के लिए तय हुए निर्णयों पर जल्द अमल करने के निर्देश दिए। बैठक में एआरटीओ वीके सिंह, सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, पैरामाउंड स्कूल के प्रबंधक योगी ज्याल, खनन शक्तिमान यूनियन के जीडी खुल्लर, एनएचएआई के साइट इंजीनियर निशान त्रिपाठी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विनोद बिष्ट, विजन स्कूल के प्रबंधक अजय देउपा आदि मौजूद थे।