फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The school building will be constructed at a cost of Rs 2.65 crore, and the ground breaking ceremony was held.

Chamoli News: 2.65 करोड़ से बनेगा स्कूल का भवन, हुआ भूमि पूजन

Fri, 16 Jan 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 16 Jan 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
The school building will be constructed at a cost of Rs 2.65 crore, and the ground breaking ceremony was held.
फोटो
विज्ञापन

रेलवे सुरंग निर्माण कार्य से भवन में पड़ गई थीं दरारें
सिवाई में रेलवे की सीएसआर मद से होगा एसडी इंटर कॉलेज का नया भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। जिलासू तहसील के सिवाई गांव में स्थित एसडी इंटर कॉलेज सिवाई का नया भवन बनेगा। रेलवे की ओर से सीएसआर फंड से 2.65 करोड़ की लागत से दो मंजिला भवन बनाया जा रहा है। नए भवन में 12 क्लासरूम के अलावा प्रशासनिक भवन भी बनेगा। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को विद्यालय, आरडब्लूडी और ग्रामीणों की उपस्थिति में विद्यालय भवन के लिए भूमि पूजन किया गया।

वर्ष 1997 में जन सहयोग से विद्यालय की स्थापना की गई थी। वर्ष 2005 में हाईस्कूल स्तर और वर्ष 2016 में इंटरमीडिएट स्तर पर शासन ने अशासकीय विद्यालय की मान्यता दी। वर्तमान में यहां पनाई, जिलासू, सिवाई, सरणा, पैणी, उमट्टा, कर्णप्रयाग आदि गांवों के 110 बच्चे पढ़ते हैं। रेलवे सुरंग निर्माण कार्य शुरू होने के बाद विद्यालय भवन में दरारें पड़ने लगीं और विद्यालय असुरक्षित होने लगा। ऐसे में विद्यालय प्रबंधन ने रेलवे से नए भवन की मांग की। प्रधानाचार्य एसबी खाली ने बताया कि स्कूल का अब नया भवन बनने से छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। वहीं ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शुभम सिंह ने बताया कि लगभग 9 माह में भवन तैयार किया जाएगा। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष दिग्पाल सिंह रातव, भगत सिंह, उत्तम सिंह, हरेंद्र सिंह और ग्रामीण निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता नितिन जुगरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed