{"_id":"56fbdd824f1c1bd269f00298","slug":"rain-snow-in-chamoli-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली जिले में हुई बारिश-बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली जिले में हुई बारिश-बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Wed, 30 Mar 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले में बुधवार को दोपहर बाद हुई बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रूद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, लाल माटी, अनसूया मंदिर, कांचुलाखर्क सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई।
गोपेश्वर में आधा घंटे तक ओलावृष्टि भी हुई। जोशीमठ क्षेत्र में अपराह्न तीन बजे के बाद आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई जो शाम तक चली। काश्तकारों ने बारिश को नकदी फसलों के लिए लाभकारी बताया। हनुमान चट्टी में भी बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
कहीं पड़े ओले, कहीं बारिश
बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादल घिर आए। ढाई बजे से बादलों की कड़कड़ाहट के साथ बारिश शुरू हुई। थराली, ग्वालदम और देवाल में जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन
वहीं नारायणबगड़ के डुंग्री और आसपास के गांवों में ओले गिरे। कर्णप्रयाग में अपराह्न चार बजे के बाद हल्की बारिश हुई।ं