{"_id":"6b00492e25d5d1c42505d444","slug":"ghurshal-village-in-dasholi-block-will-soon-be-connected-by-road-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-122042-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जल्द सड़क से जुड़ जाएगा दशोली ब्लॉक का घुड़साल गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जल्द सड़क से जुड़ जाएगा दशोली ब्लॉक का घुड़साल गांव
Fri, 20 Nov 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
गोपेश्वर। दशोली विकासखंड का घुड़साल गांव जल्द ही सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सैकोट से घुड़साल तक सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
सैकोट-घुड़साल तक ढाई किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए 83.85 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। ग्रामीण लंबे समय से गांव को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता तनुज कंबोज ने बताया कि सड़क की लंबाई करीब ढाई किमी है। निर्माण कार्य नौ माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस दौरान घुड़साल की ग्राम प्रधान अनीता कंडारी, सैकोट की प्रधान मंजू रावत, जिला पंचायत सदस्य विपिन फरस्वाण, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, गोविंद सजवाण, रविंद्र बर्त्वाल, गुलाब सिंह, सहायक अभियंता उमेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।