{"_id":"650c2ee12fbf66ef210c77a7","slug":"if-compensation-for-land-is-not-given-then-work-will-be-stopped-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-2314-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भूमि का मुआवजा नहीं दिया तो रोक देंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भूमि का मुआवजा नहीं दिया तो रोक देंगे काम
Thu, 21 Sep 2023 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 21 Sep 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर के हल्दापानी में भूस्खलन क्षेत्र में ट्रीटमेंट कार्य के लिए सिंचाई विभाग की ओर से ली गई प्रभावित परिवारों की भूमि का मुआवजा छह माह बाद भी नहीं दिया गया है। प्रभावितों नेे इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और जल्द मुआवजा नहीं मिलने पर काम रुकवाने की चेतावनी दी।
नगर पालिका के सभासद दीपक पंवार, भीम सिंह, हरेंद्र पंवार, दुर्गापाल और चरण सिंह बिष्ट ने कहा कि सिंचाई विभाग की ओर से भूस्खलन का ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया गया है। ट्रीटमेंट के लिए उनकी कृषि भूमि का अधिग्रहण किया गया लेकिन भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है। संवाद