फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dispute over money leads to one labourer killing another attack carried out using a bamboo pole

चमोली क्राइम: पैसों को लेकर हुआ विवाद, एक मजदूर ने कर दी दूसरे की हत्या, बांस के डंडे से किए ताबड़तोड़ वार

Fri, 16 Oct 2026 10:42 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 16 Oct 2026 10:42 PM IST
सार

सेमी गांव में पेयजल निगम की ओर से पानी के टैंक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस दौरान दो मजदूरों में बीच रेत ढुलान कार्य के लिए तय राशि न दिए जाने पर विवाद हो गया। इस दौरान एक मदजूर ने दूसरे पर बांस के डंडे से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Dispute over money leads to one labourer killing another attack carried out using a bamboo pole
कर्णप्रयाग में मजदूर की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पैसों को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर ने दूसरे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को उसके ढुलान कार्य का तय दाम नहीं मिल रहा था। विवाद बढ़ने पर युवक ने दूसरे युवक को बांस से हमला कर चोटिल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


तहसील जिलासू के सेमी गांव में पेयजल निगम की ओर से पानी के टैंक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जहां खच्चर संचालक सुनील कुमार (28) निवासी गोतेंडा थराली और सुमित (28) निवासी बिजनौर उत्तरप्रदेश के बीच रेत ढुलान कार्य के लिए तय राशि न दिए जाने पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर सुनील ने सुमित पर बांस के डंडे से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। सुमित के गंभीर घायल होने के बाद भी सुनील नहीं रुका। एक अन्य मजदूर जब बीच बचाव कराने आया तो आरोपी ने उसे धमकी देकर हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: मंत्री रेखा आर्या मामले की जांच के लिए टीम गठित, पति ने दी सफाई, अग्निवीरों को बड़ी राहत

Trending Videos

घबराए मजदूर ने ठेकेदार को जानकारी दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया। वहीं, गंभीर घायल सुमित को उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed