{"_id":"6a105978263d2343fb083c04","slug":"home-secretary-govind-mohan-reached-lwinthi-bugyal-as-part-of-rudranath-yatra-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118781-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रुद्रनाथ यात्रा के तहत ल्वींठी बुग्याल पहुंचे गृह सचिव गोविंद मोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रुद्रनाथ यात्रा के तहत ल्वींठी बुग्याल पहुंचे गृह सचिव गोविंद मोहन
Fri, 22 May 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 22 May 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपश्वर। केंद्र सरकार के गृह सचिव गोविंद मोहन ने शुक्रवार से अपनी रुद्रनाथ की यात्रा शुरू की। वे रात्रि प्रवास के लिए नौ किलोमीटर की पैदल दूरी पर स्थित ल्वींठी बुग्याल पहुंच गए हैं। उनके ठहरने के लिए यहां टेंट के साथ स्विस कॉटेज स्थापित किए गए हैं। सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर उन्होंने सगर गांव से अपनी पैदल यात्रा शुरू की। शनिवार को वे रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेंगे।
शुक्रवार को गृह सचिव दोपहर 2:10 बजे ल्वींठी बुग्याल पहुंचे। इस दौरान ग्वाड़ गांव की ग्राम प्रधान गीता देवी ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर रुद्रनाथ की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ग्राम प्रधान से गृह सचिव को दिए ज्ञापन में रुद्रनाथ मंदिर व्यवस्था के लिए बनाई अवैध सोसाइटी के पंजीकरण को निरस्त करने और यात्रा मार्ग पर सुविधाएं देने की मांग की। संवाद