फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heatwave action plan will be prepared at school level itself Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: स्कूल स्तर पर ही हीटवेव एक्शन प्लान होगा तैयार, निर्देश जारी, अमर उजाला की खबर का असर

Wed, 22 Apr 2026 07:27 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 22 Apr 2026 07:27 AM IST
सार

स्कूल स्तर पर ही हीटवेव एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक ने इस संबंध में सभी सीईओ को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Heatwave action plan will be prepared at school level itself Uttarakhand News in hindi
पानी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राज्य के सभी स्कूलों में नियमित अंतराल में वाटर बेल बजेगी। वहीं, स्कूल स्तर पर हीटवेव एक्शन प्लान तैयार होगा। अमर उजाला के मंगलवार 21 अप्रैल के अंक में स्कूलों में नहीं बजी पानी की घंटी, आदेश बेअसर शीर्षक खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने सभी सीईओ को इस संबंध में निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हीटवेव की चुनौती से निपटने के लिए सभी स्कूलों में नियमित अंतराल में पानी के लिए घंटी बजाने के निर्देश दिए थे। ताकि छात्र-छात्राएं पानी पी सकें, लेकिन यह आदेश अब तक जमीनी स्तर पर नहीं पहुंच पाया था। अमर उजाला की खबर के बाद शिक्षा महानिदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि हर स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए, उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आवश्यकता के अनुसार स्कूल समय में भी बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: सुप्रिया श्रीनेत ने की प्रेसवार्ता, कहा-महिला आरक्षण के नाम पर लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन, ओआरएस और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएं, छात्र-छात्राओं को हीट वेव से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी दी जाए। गर्मी के मौसम में तेज धूप में छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधियां न कराई जाएं। वहीं, स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र-छात्राओं को समूह में घर भेजा जाए, ताकि आपात स्थिति में सहयोग प्राप्त हो सके। शिक्षा महानिदेशक ने कहा, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े प्रकरण में किसी तरह की लापरवाही न की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed