Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Schools illuminated by the colors of rangolis and the light

Dehradun News: रंगोलियों के रंग और दीपों की रोशनी से जगमगाए स्कूल

Fri, 06 Nov 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 06 Nov 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Schools illuminated by the colors of rangolis and the light
- पछवादून के विभिन्न विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

- सीता स्वयंवर के मंचन और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/हरबर्टपुर। दीपावली के उल्लास में पछवादून के विद्यालय सराबोर रहे। शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों में रंगोली, दीप सज्जा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लक्ष्मी पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक रंगों और दीपों से विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया। वहीं, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया।
द एनफील्ड स्कूल में प्रधानाचार्य ओपी चुग की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का स्वरूप धारण कर सीता स्वयंवर का सजीव मंचन किया। इसके साथ ही भजन, गीत और दीप सजावट आकर्षण का केंद्र रहे। शिक्षकों ने पर्व के धार्मिक महत्व और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। वहीं, द इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़ में विद्यार्थियों ने परिसर में विशाल रंगोली बनाई और लक्ष्मी पूजन किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वोहरा ने सभी को प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में दिखा बच्चों का उत्साह
द्रोणा पब्लिक हाई स्कूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ब्लू हाउस प्रथम और येलो हाउस द्वितीय रहा। जूनियर वर्ग में येलो हाउस प्रथम व रेड हाउस दूसरे स्थान पर रहा। दीपक निर्माण में कक्षा पांच की अदिति व अक्षरा प्रथम, कक्षा तीन के अंश द्वितीय और कक्षा चार के शिवम तृतीय रहे। प्रधानाचार्य राजपाल सिंह बिष्ट ने सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की। उधर, नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चार वर्गों में रंगोली प्रतियोगिता हुई। शिशु वर्ग में कक्षा तीन, चार और पांच, बाल वर्ग में कक्षा छह, किशोर में कक्षा नौ और तरुण वर्ग में 12वीं सी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला समेत आचार्य अवधेश, तपेंद्र, कमलेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नन्हे-मुन्नों ने सजाए दीये
यूरो किड्ज इंटरनेशनल प्री-स्कूल में भी दीपावली की पूर्व संध्या पर उत्सव मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दीये सजाकर सुंदर रंगोली बनाई। केंद्र प्रमुख मनीष राणा ने बच्चों को त्योहार का महत्व बताते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को पटाखों से दूर रहकर सुरक्षित दिवाली मनाने की सलाह दी। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed