फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Farmers were provided with training in agriculture.

Chamoli News: किसानों को खेती का प्रशिक्षण दिया

Sun, 20 Sep 2026 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 20 Sep 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers were provided with training in agriculture.
थराली। कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम ने रविवार को पंचायत घर चिड़गा मल्ला में किसानों के लिए प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें किसानों को बीजामृत, जीवामृत और घन जीवामृत बनाने के तरीके बताए गए। वैज्ञानिक डॉ. डीसी काला ने रासायनिक उर्वरकों के घातक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से खेतों की मिट्टी स्वस्थ और पोषणयुक्त बनेगी। इससे शुद्ध भोजन मिलेगा। गोमूत्र, गोबर, गुड़, छाछ और नीम के पत्तों से बीज उपचार, फसल पोषण व कीटनाशक बनाने की विधियां प्रशिक्षण में सिखाई गईं। कृषि विज्ञान केंद्र खेती और बागवानी की तकनीक पर भी प्रशिक्षण देता है। इस अवसर पर हेमचंद्र त्रिपाठी, भागीरथी देवी, पुष्पा देवी सहित कई किसान मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed