फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   culprits has punished

किशोरी को भगाने पर अभियुक्त को 13 साल कैद

Mon, 18 May 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Mon, 18 May 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा की अदालत ने किशोरी से जबरन यौन संबंध बनाने और बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में अभियुक्त को दो अलग-अलग धाराओं में 13 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही तीस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया।

विज्ञापन


अभियुक्त प्रदीप कुमार तीन अगस्त 2013 को एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। तब किशोरी 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। किशोरी के पिता ने संबंधित पटवारी क्षेत्र में पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


डीएम ने मामले की विवेचना रेगुलर पुलिस चमोली को सौंप दी, जिसके बाद पुलिस ने दिसंबर 2013 में किशोरी को चमोली में युवक के कब्जे से बरामद किया। पता चला कि दोनों के पहले से शारीरिक संबंध थे और किशोरी ने 29 अक्तूबर 2013 को ही एक बच्चे को जन्म भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के विरुद्ध किशोरी से जबरन यौन संबंध बनाने और भगाने का मामला दर्ज कर युवक को न्यायालय मेें पेश करने के बाद जेल भेज दिया। सोमवार को मामले में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा ने आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन साल का कठोर कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड इसके साथ ही 10 साल की सजा और 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया। न्यायाधीश के आदेशानुसार अभियुक्त की दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed