{"_id":"691efe0987f0712f5f027686","slug":"agriculture-minister-visited-badrinath-with-his-family-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-115820-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कृषि मंत्री ने परिवार संग किए बदरीनाथ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कृषि मंत्री ने परिवार संग किए बदरीनाथ के दर्शन
Thu, 20 Nov 2025 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 20 Nov 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बदरीनाथ। कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने परिवार सहित बदरीनाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत हवन-यज्ञ व पूजा-अर्चना कर बदरीनाथ भगवान का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
कृषि मंत्री ने बदरीनाथ के दर्शनों के बाद तीर्थयात्रियों से यात्रा व्यवस्थाओं व सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने दर्शनों की व्यवस्था और साफ-सफाई पर बीकेटीसी की सराहना की। कहा कि राज्य सरकार बदरीनाथ धाम में यात्री सुविधाएं व सुरक्षित आवाजाही के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंत्री ने बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) व तीर्थ पुरोहितों के साथ भेंट की। उन्होंने हक-हकूकधारियों से भी बात की। इस मौके पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, निर्मला जोशी, रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल आदि मौजूद रहे। संवाद