{"_id":"637fa6a730ac875b677f40bf","slug":"10-trap-cameras-installed-in-the-valley-of-flowers-gopeshwar-news-drn4291084164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Valley of Flowers: घाटी और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए लगाए 10 ट्रैप कैमरे, बर्फ में तब्दील हुई लक्ष्मण गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valley of Flowers: घाटी और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए लगाए 10 ट्रैप कैमरे, बर्फ में तब्दील हुई लक्ष्मण गंगा
Fri, 25 Nov 2022 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंमोली
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:42 PM IST
सार
विभागीय टीम फूलों की घाटी में एक सप्ताह के लिए गई थी और टीम की ओर से अलग-अलग जगह पर 10 ट्रैक कैमरे लगाए गए हैं। वहीं हेमकुंड साहिब से बहने वाली लक्ष्मण गंगा जमकर बर्फ में तब्दील हो गई है। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बाद से ही तापमान लगातार नीचे जा रहा है।
विज्ञापन
ूलों की घाटी में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए ट्रेप कैमरे लगाते वन कर्मी।
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फूलों की घाटी में वन विभाग ने दस ट्रैप कैमरे लगाए हैं। घाटी और वन्य जीवों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की ओर से इन कैमरों को लगाया गया है। इन कैमरों की मदद से वन्य जीवों की गणना भी की जाती है। वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की 10 सदस्यीय टीम ने घाटी में ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं।
विज्ञापन
घाटी शीतकाल में पर्यटकों के लिए बंद होने के बाद वन विभाग हर साल यहां कैमरे लगाने का काम करती है। विभागीय टीम यहां एक सप्ताह के लिए गई थी और टीम की ओर से अलग-अलग जगह पर 10 ट्रैक कैमरे लगाए गए हैं। टीम में वन दरोगा अनूप कुमार, जय प्रकाश, अजय रावत, मान सिंह, अरविंद कुंवर, नागेंद्र पंवार, सुनील चौहान सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...रणवीर एनकाउंटर: दो पुलिसवालों को जमानत, खाकी ने गढ़ी थी हैरान कर देने वाली कहानी, 28 चोटों से खुली फिर पोल
विज्ञापन
वहीं हेमकुंड साहिब से बहने वाली लक्ष्मण गंगा जमकर बर्फ में तब्दील हो गई है। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बाद से ही तापमान लगातार नीचे जा रहा है। यहां का तापमान माइनस सात डिग्री तक पहुंच रहा है। यहां से बहने वाली लक्ष्मण गंगा जम गई है। जोशीमठ क्षेत्र में भी सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है।