फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bullion traders Movement Bright.

सर्राफा कारोबारियों का आंदोलन तेज, शुक्रवार को रोकेंगे रेल 

Thu, 10 Mar 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Mar 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
bullion traders Movement Bright.
प्रदेशभर से 4500 पेंशनरों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। - फोटो : Demo Pic
एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सर्राफा कारोबारियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। इस क्रम में अब सर्राफा कारोबारियों ने चेतावनी दी है कि वह शुक्रवार को रेल रोकेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद 14 मार्च को दून बंद किया जाएगा, जिसके लिए विभिन्न व्यापारिक संगठनों से समर्थन मांगा जा रहा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को सर्राफा कारोबारियों ने प्रतीकात्मक रूप से वित्त मंत्री की अस्थियों का विसर्जन किया।
विज्ञापन


ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल, सर्राफा मंडल, युवा सर्राफा मंडल, स्वर्ण शिल्प समिति और स्वर्णकार संघ की ओर से एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ बृहस्पतिवार को भी आंदोलन जारी रहा। व्यापारियों ने प्रतीकात्मक रूप से वित्त मंत्री की अस्थियां विसर्जित की। इसके बाद क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में लिंक एक्सप्रेस रोकेंगे संगठन:
शाम को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आर्येंद्र शर्मा अनशन खत्म कराने पहुंचे। इससे पहले सर्राफा मंडल, स्वर्णकार संघ सहित सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि आंदोलन के क्रम में शुक्रवार को देहरादून में लिंक एक्सप्रेस रोकी जाएगी। 14 मार्च को उन्होंने दून बंद का ऐलान किया है।

इसके लिए सभी व्यापारिक संगठनों से समर्थन मांगा जा रहा है। प्रेस वार्ता में सर्राफा मंडल के सचिव मनमीत सिंह ने कहा कि सरकार का यह इंस्पेक्टर राज वाला कानून चलने नहीं दिया जाएगा। 

ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल के प्रदेश सचिव गुरजीत सिंह ने कहा कि वह हर हाल में अपने आंदोलन से सरकार को बैकफुट पर लाने के लिए मजबूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बात की परवाह नहीं है कि उनके एक फैसले की वजह से नौ दिनों से लाखों की संख्या में इस कारोबार से जुड़े लोग बेरोजगार हैं।

एक्साइज ड्यूटी का कानून बर्दाश्त नहीं:
सर्राफाएक्साइज ड्यूटी का यह कानून बर्दाश्त मंडल के उपाध्यक्ष सुनील मैसोन ने कहा कि सरकार चाहे तो कस्टम ड्यूटी को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 11 या 12 प्रतिशत कर ले। इससे सरकार को राजस्व मिलेगा लेकिन एक्साइज ड्यूटी का यह कानून बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अध्यक्ष प्रवीन जैन ने कहा कि ऐसा ही हाल रहा तो वर्ष 1964 की तरह सर्राफा से जुड़े लोग आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लेंगे तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि उन्हें इस आंदोलन में जिस तरह से समर्थन मिल रहा है, उससे उनका हौसला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वह जीत दर्ज होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। 


प्रेस वार्ता में उत्तराखंड स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह सौंधी, महासचिव विश्वनाथ कोहली, कोषाध्यक्ष बालाजी शिंदे, ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल के अध्यक्ष विपिन बैरी, महासचिव गुरजीत सिंह, रमेश मैसोन, प्रवीन जैन, मनमीत सिंह, सत्यम रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, सुमित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed