{"_id":"56f016264f1c1bb208f14d25","slug":"bullion-traders-clash-with-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा कारोबारियों की पुलिस से झड़प, जमकर फटकारी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा कारोबारियों की पुलिस से झड़प, जमकर फटकारी लाठियां
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Mar 2016 09:11 PM IST
सार
रैली के दौरान कारोबारियों ने एक पुलिसकर्मी की फाड़ी वर्दी।
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने निकाली रैली।
पुलिस की वर्दी फाड़ने वाले पर होगी कार्रवाई।
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारियों की रैली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में रैली निकाल रहे सर्राफा कारोबारियों ने घंटाघर पर जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठियां फटकारकर उनको पीछे हटा दिया। इस दौरान व्यापारियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने सर्राफा मंडल के अध्यक्ष प्रवीन जैन को हिरासत में ले लिया। बाद में कारोबारियों के विरोध के चलते निजी मुचलके पर उनको छोड़ दिया गया।
सर्राफा कारोबारियों का एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 20वें दिन सोमवार को भी आंदोलन जारी रहा। कारोबारियों ने धामावाला बाजार से रैली निकालनी शुरू की। सिर पर काली पट्टी बांधकर रैली निकालते कारोबारी घंटाघर पहुंचे।
विज्ञापन
हालात संभालने को पुलिस ने फटकारी लाठियां
यहां नारेबाजी करते हुए जैसे ही कारोबारी मुख्य चौक पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, कुछ व्यापारियों की पुलिस से झड़प भी हुई।
हालात संभालने को पुलिस ने लाठियां फटकारी, तो व्यापारी पीछे हट गए। पुलिस ने सर्राफा मंडल के अध्यक्ष प्रवीन जैन को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
गिरफ्तारी पर गुस्साएं सर्राफा कारोबारियों ने पलटन बाजार स्थित कोतवाली के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रभाकर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। अध्यक्ष प्रवीन जैन को निजी मुचलके पर छोड़ दिया, तब जाकर कारोबारी शांत हुए।
व्यापारियों ने पुलिस पर जानबूझकर लाठियां बरसाने का लगाया आरोप
सर्राफा कारोबारियों की रैली
- फोटो : amar ujala
सर्राफा मंडल के उपाध्यक्ष सुनील मैसोन का कहना है कि वह शांतिपूर्ण रैली निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने जानबूझकर उन पर लाठियां बरसाई। उनके किसी भी साथी कारोबारी ने पुलिस से कोई बदतमीजी नहीं की।
कारोबारियों ने एक पुलिसकर्मी की फाड़ी वर्दी
दूसरी ओर, सिटी कोतवाल एसएस बिष्ट का कहना है कि व्यापारी कानून व्यवस्था खराब कर रहे थे, इसलिए उन्हें वहां से हटाया गया। उन्होंने बताया कि कुछ कारोबारियों ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी है।
पुलिस घटना की वीडियो फुटेज की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, सर्राफा व्यापारियों का क्रमिक अनशन 13वें दिन भी जारी रहा।
सोमवार को अनिल शर्मा, प्रमोद कुमार मैसोन, भूदेव वर्मा, शांतनु साहनी और अनिल कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलन करने वालों में अनूप बडोनी, प्रदीप वर्मा, देवेंद्र, मासूम बिल्ला, अशोक फाकड़े, हिमांशु भम्म, गुरजीत सिंह, प्रदीप बंसल, शेख इकबाल, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।