फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   booking cancel for uttarakhand

भयंकर आपदा के बाद उत्तराखंड आने से डर रहे लोग

Thu, 20 Jun 2013 04:52 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 20 Jun 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
booking cancel for uttarakhand

पहाड़ पर आई आपदा से आस-पास के इलाकों में तफरीह का सपना देख रहे सैलानी भी सकते में हैं। चार धाम यात्रा की तो ढाई हजार से भी ज्यादा बुकिंग कैंसिल कराई जा चुकी हैं। वहीं, वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी तक की 75 प्रतिशत बुकिंग कैंसिल करा दी गई है।

विज्ञापन


'उत्तराखंड में कहर' अपडेट के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


सैकडों गाड़ियां आपदाग्रस्त इलाकों में फंसी
स्थानीय टूर आपरेटर भी यह हालात देख हैरान-परेशान हैं। एक तो उनकी सैकडों गाड़ियां आपदाग्रस्त इलाकों में फंसी हैं, ऊपर से बुकिंग कैंसिल कराई जा रही हैं। लिहाजा, वह इन टूरों को स्थानीय टूर में बदलने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। मामूली हद तक उन्हें इसमें कामयाबी भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर को सौ फीसदी चार्ज वापस कर दिया गया है, वहीं कुछ को पहाड़ों की रानी की जगह दून और इसके आस-पास के अन्य इलाके देखने के लिए एक अन्य पैकेज उपलब्ध कराया जा रहा है।

अभी तक हमारे पास 30 जून तक की बुकिंग थी। हर रोज ढाई सौ पर्यटक  निकल रहे थे। अब हालात एकदम विपरीत हैं। उत्तराखंड में आई आपदा ने हर किसी को व्यथित कर दिया है। अब वह यहां आने के इच्छुक नहीं।
-राजीव वर्मा, टूर आपरेटर, दर्शन लाल चौक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed