फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   blast in oil tank

रुड़कीः तेल से भरी टंकी में गिरी चिंगारी, हुआ धमाका

Sun, 03 Apr 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 03 Apr 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
blast in oil tank

रुड़की ‌में एक वर्कशाप के बाहर वाहन (छोटा हाथी) स्टार्ट करने के दौरान स्पार्किंग से निकली चिंगारी पास में रखी तेल की टंकी में गिरने से जोरदार धमाका हुआ।

विज्ञापन


इस दौरान दो टेंपो चालक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने बताया कि 80 फीसदी झुलसे एक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


हरिद्वार रोड स्थित साहिल बॉडी मेकर वर्कशाप में वाहनों की बॉडी बनाई जाती है। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे वर्कशाप में काम चल रहा था। उसी दौरान वहां एक बस की तेल की टंकी रखी थी। पास में एक छोटा हाथी वाहन भी खड़ा था। तेल की टंकी का ढक्कन खुला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी छोटे हाथी को स्टार्ट करने के दौरान एक चिंगारी तेल की टंकी में गिरी और एक जोरदार धमाका हुआ। इसमें दो टैंपो चालक घायल हो गए। घायल चांद पुत्र खलील निवासी सोत मोहल्ला को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। एसआई अजय कुमार का कहना है कि मामूली लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल किसी की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed