{"_id":"57300de74f1c1b00535cd710","slug":"bjp-senior-leader-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के रणनीतिकारों ने देहरादून में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के रणनीतिकारों ने देहरादून में डाला डेरा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 May 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के सियासी हालात तेजी से बदल रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय दो दिन से देहरादून में हैं। फ्लोर टेस्ट का समय नजदीक आते ही एक और रणनीतिकार राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश भी दून पहुंच गए। पार्टी के तीन विधायकों को बैठक के लिए चार्टेड प्लेन से देहरादून लाया गया।
विज्ञापन
भाजपा के रणनीतिकार दिन भर रणनीति बनाने में मशगूल रहे। फ्लोर मैनेजमेंट को लेकर विचार विमर्श हुआ और कांग्रेस की रणनीतिक तैयारियों पर नजर रखने को कहा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट चार्टेड प्लेन से यूएसनगर गए और तीन विधायकों हरभजन सिंह चीमा, अरविंद पांडेय और राजकुमार ठुकराल को देहरादून लाया गया।
विज्ञापन
बाकी विधायक बीती शनिवार शाम तक ही राजधानी पहुंच गए थे। रविवार के स्टिंग को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। केंद्रीय नेताओं ने भीमलाल के मुद्दे पर भी बात की और योजनाबद्ध तरीके से उन्हें व्हिप की प्रति देने को कहा। देर रात तक फिर एक बैठक शुरू हो गई थी, जिसमें फ्लोर मैनेजमेंट और कांग्रेस को बहुमत साबित करने से रोकने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन