फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   BJP's assembly siege strategy flop.

विधायक की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का 'फ्लॉप शो'

Fri, 18 Mar 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Mar 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
BJP's assembly siege strategy flop.
रोड शो - फोटो : amar ujala

घोड़ा प्रकरण में मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तारी के बाद सचिवालय कूच का ऐलान करने वाले भाजपा कार्यकर्ता फजीहत करवाकर लौट गए। विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता आपस में उलझकर रह गए। बाद में कार्यकर्ता रणनीति बनाने की बात कहते हुए चले गए। 

विज्ञापन


शुक्रवार को विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की सूचना के बाद भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच का ऐलान किया। 
विज्ञापन


बैरियर से आगे नहीं निकल पाए बीजेपी कार्यकर्ता:
कूच की खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और रिस्पना पुल के पास बैरियर को पूरी तरह कवर कर लिया। साथ ही नेहरू कॉलोनी तिराहे पर बैरिकेडिंग कर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच करीब सौ भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे, लेकिन वह बैरियर से आगे निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बाद में वह नेहरू कालोनी तिराहे पर धरने पर बैठ गए। थोड़े समय बाद कुछ कार्यकर्ता वापस महानगर कार्यालय जाने की बात कहते हुए उठ गए। 

इस पर अन्य कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इसको लेकर कार्यकर्ता सड़क पर आपस में उलझने लगे। आधे कार्यकर्ता धरना देने और आधे कार्यकर्ता लौटने की बात कहने लगे। 


गणेश जोशी की बेटी नेहा ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उन्हें शांत कराया और एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। इसके बाद कार्यकर्ता लौट गए।

लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी:
भाजपाइयों की रैली में भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस ने पहले ही ट्रैफिक रोक दिया। साथ ही प्रगति विहार वाली गली भी बंद कर दी। 

यही नहीं, लोगों को गली से पैदल तक नहीं जाने दिया गया। नेहरू कालोनी तिराहे से पैदल आने वाले लोगों को भी पुलिसकर्मियों ने लौटा दिया। भाजपाइयों के तिराहे पर धरना देने से लोगों को परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed