फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   BJP Mla Ganesh Joshi Daughter Crying in Front of Public

भीड़ को शांत कराते वक्त रो पड़ी MLA गणेश जोशी की बेटी

Fri, 18 Mar 2016 07:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Mar 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
BJP Mla Ganesh Joshi Daughter Crying in Front of Public
नेहा जोशी - फोटो : AmarUjala

राजधानी देहरादून में बीजेपी विधायक गणेश जोशी को जेल भेजने के विरोध में हंगामा कर रहे भाजपाईयों को रोकने के लिए विधायक जोशी की बेटी नेहा जोशी पहुंची। भीड़ को शांत कराते वक्त भावुक होकर नेहा जोशी रो पड़ीं।

विज्ञापन


नेहा जोशी ने अमर उजाला से बातचीत में कांग्रेस पर आरोप लगाया। नेहा ने कहा कि घोड़े के बहाने उनके पिता गणेश जोश को निशाना बनाया जा रहा है।

उत्तराखंड सरकार और गौरी मौलखी जैसे कुछ लोग मेरे पिता को फंसाकर लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। नेहा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी और वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। नेहा जेंडर एक्सपर्ट के तौर पर काम करती हैं।

विज्ञापन

भाजपाईयों के प्रदर्शन से दून में जाम की स्थि‌ति

BJP Mla Ganesh Joshi Daughter Crying in Front of Public
विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तार से देहरादून में तनाव - फोटो : amar ujala

गणेश जोशी के जेल जाने की खबर के बाद देहरादून के नेहरू कॉलोनी तिराहे पर भाजपाई धरने पर बैठ गए। इसके साथ ही जगह-जगह हो रहे भाजपाईयों के प्रदर्शन से दून में जाम की स्थि‌ति बन गई।

शा‌स्त्रीनगर में हरिद्वार रोड, आईएसबीटी रोड, रिंग रोड पर यातायात प्रभावित रहा। देहरादून से बाहर जाने के रास्ते जाम होने लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

उधर, गणेश जोशी की गिरफ्तारी के विरोध में सहसपुर में भी भाजपा कार्य‌कर्ताओं ने हरीश रावत का पुतला दहन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed