फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   BJP closed the mussoorie in support of MLA.

जोशी के समर्थन में भाजापाइयों ने कराया मसूरी बंद 

Fri, 18 Mar 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Fri, 18 Mar 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
 BJP closed the mussoorie in support of MLA.
बंद मसूरी मार्केट - फोटो : amar ujala

घोड़ा प्रकरण में मसूरी विधायक गणेश जोशी को की गिरफ्तारी से भाजपाइयों में भारी आक्रोश देखने को मिला। भड़के भाजपाइयों ने लंढौर बाजार से लाइब्रेरी तक बाजार बंद करवा दिया। 

विज्ञापन


सड़कों पर उतर कर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। गिरफ्तारी के विरोध में लाइब्रेरी पर मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। 

शुक्रवार सुबह विधायक गणेश जोशी के गिरफ्तार होने की सूचना मिलते ही भाजपाई पिक्चर पैलेस पर एकत्र होने लगे।

कार्यकर्ताओं ने टिहरी बस स्टैंड और लंढौर में कराई दुकानें बंद:
बाद में मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने टिहरी बस स्टैंड और लंढौर में दुकानें बंद करवानी शुरू कर दीं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की कुछ स्थानों पर दुकानदारों के साथ नोंक- झोंक भी हुई। 
विज्ञापन


बाद में मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन की एक होटल में आपात बैठक बुलाकर गणेश जोशी की गिरफ्तारी पर भाजपा के विरोध का साथ देने का फैसला किया गया।

व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि बैठक मे सर्वसम्मति से तय किया गया कि भाजपा का साथ दिया जाएगा। इसके बाद दुकानदारों से एक दिन के लिए दुकानें बंद रखने की अपील की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार बंद होने से सैलानियों को हुई दिक्कत:
अचानक बाजार बंद करने के निर्णय पर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने इसकी आलोचना की। व्यवसायियों का कहना था कि विधायक की गिरफ्तारी राजनीति से जुड़ा हुआ मुद्दा है। 

इसे लेकर बाजार बंद कराना और सैलानियों के सामने परेशानियां खड़ा करना उचित नहीं है। अचानक बाजार बंद होने से पर्यटक खाने-पीने के लिए दिनभर भटकते रहे। व्यापारियों ने भी दबी जुबां में बंद को गलत ठहराया। 


हालांकि व्यापार संघ की बैठक में चार बजे तक बंद का समर्थन किया गया था। लेकिन व्यापार संघ की बैठक होने से पहले ही भाजपाइयों ने आधे मसूरी की दुकानें बंद करा ली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed