फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   BJP and congress in uttarakhand.

भाजपा पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस ने खोले सारे मोर्चे

Mon, 11 Apr 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Apr 2016 08:34 PM IST
सार

  • भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हल्ला
  • 18 अप्रैल तक मशाल यात्राओं का आयोजन
  • खुद किशोर और हरीश रावत रहेंगे मोरचे पर
  • राजभवन से भी की भाजपा की शिकायत 

विज्ञापन
BJP and congress in uttarakhand.
हरीश रावत

विस्तार

प्रदेश में राष्ट्रपति शासन के बीच भाजपा पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस ने सारे मोर्चे खोल दिए हैं। लोकतंत्र बचाओ मशाल यात्रा के जरिए कांग्रेस ने लोगों के बीच पहुंचकर राष्ट्रपति शासन के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल से मिलकर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के कार्यक्रमों में खलल डालने की कोशिश की शिकायत की। नैनीताल उच्च न्यायालय में कांग्रेस पहले से ही पूरी ताकत झोंक चुकी है।
विज्ञापन


500 से अधिक स्थानों पर कांग्रेस की यात्रा
लोकतंत्र बचाओ यात्रा के जरिये कांग्रेस 10 अप्रैल से भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी है। इसके तहत कांग्रेस 500 से अधिक स्थानों से यात्रा का आयोजन कर रही है। 12 अप्रैल को किशोर खुद टिहरी और उत्तरकाशी में मशाल यात्रा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अप्रैल को किशोर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पैतृक गांव बुघाणी से मशाल यात्रा निकालेंगे। इसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मलेथा में मशाल यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन 18 अप्रैल तक जारी रहेगा।

पैरवी में नहीं छोड़ कांग्रेस कोई कसर
इसके साथ ही किशोर ने रविवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से कांग्रेस के कार्यक्रमों में भाजपा की ओर से खलल डालने की शिकायत की। किशोर के मुताबिक राजभवन की ओर से सकारात्मक कार्यवाही का संकेत दिया गया है। 

नैनीताल उच्च न्यायालय में कांग्रेस पैरवी में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। एकल बैंच की सुनवाई के लिए बाकायदा कपिल सिब्बल पहुंचे। अब 18 अप्रैल को होने वाली सुनवाई में भी पुरजोर पैरवी करने का मन बना चुकी है।

अंबेडकर जन्म दिवस पर कांग्रेस करेगी 'संविधान बचाओ संकल्प' यात्रा

BJP and congress in uttarakhand.
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : amar ujala
कुछ दिन पहले तक कांग्रेस डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस समारोह को व्यापक पैमाने पर मनाने की तैयारी में थी। अब यह इरादा बदल दिया गया है। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के मुताबिक डॉ. अंबेडकर संविधान के निर्माता भी थे। भाजपा ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाकर लोकतंत्र की हत्या की है।

इसके विरोध में कांग्रेस 14 अप्रैल को देहरादून में संविधान बचाओ संकल्प यात्रा का आयोजन करेगी। इसके तहत संत रविदास के मंदिरों में संविधान की रक्षा के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

बागी विधायकों पर खास निशाना 
मशाल यात्रा का एक उद्देश्य कांग्रेस के बागी विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में सेंध लगाने की भी है। कांग्रेस ने इसके लिए इन विधायकों के क्षेत्रों को खास तौर पर निशाना बनाया है। कांग्रेस भावन में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में किशोर ने अपनी पार्टी के बागी विधायकों को बाकायदा जयचंद की संज्ञा दी। कहा कि इनके क्षेत्रों में कांग्रेस को पर्याप्त समर्थन मिल रहा है।

प्रदेश में निकालेंगे रथ यात्रा 
कांग्रेस को पूरा विश्वास है कि न्यायपालिका से कांग्रेस को न्याय मिलेगा। न्यायालय का फैसला आने के बाद कांग्रेस पूरे प्रदेश में रथयात्रा निकालेगी। इस रथयात्रा को प्रदेश के सीमांत गांवों तक भी ले जाया जाएगा। 

मैंने राज्यपाल से केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की स्मृतियों को बचाने के लिए 2013 की आपदा में नष्ट हुए समाधि स्थल के पुनर्निर्माण की मांग भी की है।
-किशोर उपाध्याय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed