फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bhagat singh koshiyari allegation on harish rawat

बातों-बातों में उत्तराखंड में सरकार बनाने का इशारा कर गई BJP

Tue, 05 Apr 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Apr 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
bhagat singh koshiyari allegation on harish rawat
भगत सिंह कोश्यारी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने घुमा-फिराकर मंगलवार को भाजपा के सरकार बनाने के संकेत दे दिए। बोले, बीजेपी पर सरकार बनाने का दबाव है, स्थिति अनुकूल हो तो तैयार हैं।

विज्ञापन


यह इशारा भी कर दिया कि बागी विधायक चाहें तो उनके साथ आ सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को अपनाने के सवाल पर कहा कि अगर कोई सुधरे तो ‘एवरी सिनर हैज फ्युचर (हर अपराधी के पास (सुधरने के लिए) भविष्य होता है)।’ उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे न चाहे अधिकतर विधायक चाहते हैं कि उनका कार्यकाल पूरा हो।
विज्ञापन


सांसद कोश्यारी मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में जब मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए तो सबसे पहले यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस के टूटने में भाजपा का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस की टूटन में भाजपा का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पूर्व मुख्यमंत्री ने भी अपनी पार्टी का इतिहास पढ़ा होगा'

bhagat singh koshiyari allegation on harish rawat
हरीश रावत

फिर भगत सिंह कोश्यारी ने आपातकाल के दौर से कांग्रेस का इतिहास बताना शुरू किया। बताया कि इमरजेंसी में जब लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा था तो हेमवती नंदन बहुगुणा ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी।

हरीश रावत का नाम लिए बिना बोले कि पूर्व मुख्यमंत्री ने भी अपनी पार्टी का इतिहास पढ़ा होगा। यह भ्रांति टूट जानी चाहिए। प्रधानमंत्री का नाम बेवजह घसीटा जा रहा है। यह भी बताया कि कांग्रेस विधायकों ने एक साल पहले भी बगावत की कोशिश की थी।

मामला पीएम के पास भी गया, लेकिन उन्होंने साफ कह दिया कि आप लोगों को कांग्रेस में ही रहना चाहिए। फिर कटाक्ष किया कि बहुत दिन शासन में रह लिए अब गाड-गदेरों की सेवा करें।

इसके बाद संसदीय प्रणाली, विनियोग विधेयक के संबंध में बताते रहे और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों को बंधक बना रखा है, उन्हें छोड़ दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed