फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth activity will be orgnised for youth.

Bageshwar News: प्रदेश में पहली बार होगा सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी मेले का आयोजन

Sat, 19 Aug 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 19 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Youth activity will be orgnised for youth.
बागेश्वर। उत्तराखंड शिक्षा और अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) प्रदेश में पहली बार सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी (आईसीटी) मेले का आयोजन करने जा रही है। देहरादून में होने वाले राज्य स्तरीय मेले में प्रत्येक जिले से जूनियर और माध्यमिक कक्षाओं के तीन विद्यार्थियों को भागीदारी का मौका मिलेगा। टेक्नो मेले का उद्देश्य शिक्षा में प्रौद्योगिकी और ई-कंटेंट को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

टेक्नो मेले में नवीन वेब आधारित प्रौद्योगिकी, इंटरेक्टिव कार्यशाला और व्यावहारिक चर्चाएं होंगी। मेले के माध्यम से शिक्षकों, छात्रों, शैक्षणिक संस्थानों को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी की क्षमता को उजागर करने की एक पहल की जा रही है। मेले के माध्यम से राज्य भर से शिक्षक-विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी की परिवर्तनकारी शक्ति का पता लगाने, अनुभव करने और उसे अपनाने के लिए एक मंच पर साथ आएंगे।
विज्ञापन

मेले में भागीदारी करने वालों को सीखने-सिखाने के अनुभव को बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए उपकरण, साफ्टवेयर, एप्लिकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का लाइव प्रदर्शन देखने के लिए मिलेगा। प्रसिद्ध शैक्षणिक, प्रौद्योगिकी समाधान और शिक्षा के भविष्य की जानकारी देने वाली कंपनियां अपने नवाचारों का प्रदर्शन करेंगीं। इंटरेक्टिव कार्यशाला और पैनल चर्चा से शिक्षकों और विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। इसका लाभ कक्षा में प्रौद्योगिकी को प्रभावी ढंग से लागू करने में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर वर्ग से एक विद्यार्थी का होगा चयन

बागेश्वर। राज्यस्तरीय टेक्नो मेले में भागीदारी के लिए विद्यालय स्तर से शुरूआत होगी। प्रतियोगिता के लिए तीन वर्ग कक्षा छह से आठ, कक्षा नौ और दस, कक्षा 11 और 12 बनाए गए हैं। प्रतिभागियों को आईसीटी से संबंधित कई विषयों पर कंटेंट बनाने होंगे। दिए गए विषय पर विद्यार्थी आईसीटी टूल्स की मदद से कंटेंट तैयार कर उसे पोस्टर, बैनर, वीडियो, ऑडियो, वेब लिंक के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। विद्यालय स्तर से चयनित विद्यार्थी ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दोनों स्तर पर प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी। प्रत्येक ब्लॉक से तीन प्रविष्टियां चयनित होंगी। चयनित प्रतिभागी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में होने वाली ऑफलाइन प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसके आधार पर डायट से तीनों वर्ग से एक-एक उत्कृष्ट प्रविष्टि को चयनित कर राज्य स्तरीय मेले के लिए भेजा जाएगा। मेले का आयोजन सितंबर के दूसरे पखवाड़े में होने की उम्मीद है।


टेक्नो मेला विद्यार्थियों के लिए सीखने और सिखाने का नया मंच लेकर आया है। शिक्षा के क्षेत्र में शुरू होने जा रहे इस अभिनव प्रयोग से शिक्षा में तकनीक और प्रौद्योगिकी को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। छात्र-छात्राओं को इस मौके का लाभ उठान चाहिए और अधिकाधिक संख्या में प्रतियोगिता में शिरकत करनी चाहिए।
कैलाश प्रकाश चंदोला, प्रवक्ता नियोजन एवं प्रबंधक विभाग, डायट, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed