फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NSUI protest: Police stop symbolic funeral procession in Bharadi

Bageshwar News: एनएसयूआई का प्रदर्शन, भराड़ी में पुलिस ने रोकी प्रतीकात्मक शवयात्रा

Sat, 17 Oct 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
NSUI protest: Police stop symbolic funeral procession in Bharadi
कपकोट (बागेश्वर)। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कमलेश गढि़या के नेतृत्व में भराड़ी बाजार में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांकेतिक शवयात्रा निकाली। प्रदर्शन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

सांकेतिक शवयात्रा भराड़ी शामा बैंड से शुरू होकर भराड़ी मुख्य बाजार की तरफ बढ़ रही थी लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने जुलूस को रोक दिया और कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की तीखी नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी के परिजनों को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई नहीं होती, तब तक एनएसयूआई का यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में राहुल बाराकोटी, प्रेम दानू, महासंघ महासचिव नीरज जोशी, पवन बिष्ट, हिमांशु कोरंगा, छात्रसंघ अध्यक्ष तेज सिंह रावत, गोविंद बिष्ट, हरीश गढ़िया, कमलेश कपकोटी, राजू गढ़िया और भावना कोरंगा सहित कई छात्र नेता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed