फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dead body of a youth found on the banks of Saryu river Bageshwar

बागेश्वर में सनसनी: सरयू नदी किनारे मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

Fri, 16 Oct 2026 11:08 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Fri, 16 Oct 2026 11:08 AM IST
सार

बागेश्वर जिले के कपकोट में भराड़ी के समीप खाईबगड़ पुल के पास सरयू नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तिमलाबगड़ ग्राम पंचायत निवासी नवीन मर्तोलिया (30) पुत्र हरीश मर्तोलिया के रूप में हुई। 

विज्ञापन
Dead body of a youth found on the banks of Saryu river Bageshwar
सरयू नदी किनारे मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले के कपकोट में भराड़ी के समीप खाईबगड़ पुल के पास सरयू नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तिमलाबगड़ ग्राम पंचायत निवासी नवीन मर्तोलिया (30) पुत्र हरीश मर्तोलिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने खाईबगड़ पुल के पास सरयू नदी किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को दी।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर कपकोट के तहसीलदार विभागीय टीम और पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को किनारे से उठवाकर शिनाख्त की कार्रवाई पूरी की। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed