{"_id":"5be710f3bdec22695c1f658a","slug":"villagers-demanded-repair-of-kapkot-dini-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने उठाई कपकोट-दूणी सड़क की मरम्मत करने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने उठाई कपकोट-दूणी सड़क की मरम्मत करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बदहाल कपकोट- दूणी-सुकुंडा सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त कपकोट-दूणी-सुकुंडा सड़क की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। इस सड़क की हालत काफी खराब होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने लोनिवि से शीघ्र सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बरसात में कपकोट-दूणी सड़क पर धरखोला के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया था। इससे सड़क पर दरारें पड़ गई थी। ह्यूंटी, छिपड़ाभ्योव और सुलटुई में सड़क के किनारे बुरी तरह कट गए। इससे वहां पर सड़क काफी संकरी हो गई है। लोनिवि ने इस सड़क पर जैसे तैसे यातायात चालू तो कर दिया। लेकिन सड़क में हुई क्षति की आज तक भरपाई न होने से सड़क में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
पूर्व उप प्रधान महिमन कपकोटी और सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह कपकोटी ने बताया कि लोनिवि से सड़क की दशा शीघ्र ठीक करने की मांग कई बार की जा चुकी है। उन्होंने प्रशासन से सड़क की हालत शीघ्र सुधारने के लिए लोनिवि को कड़े निर्देश देने की मांग की है। लोनिवि कपकोट के अधिशासी अभियंता संजय पांडे ने बताया कि दैवी आपदा मद से बजट उपलब्ध कराने के लिए इस्टीमेट भेजा गया है। बजट उपलब्ध होतेे ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।