फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarayani fair will be held in Kapkot from 15 to 17

कपकोट में 15 से 17 तक होगा उत्तरायणी मेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uttarayani fair will be held in Kapkot from 15 to 17
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले की तैयारी के लिए बागनाथ मंदिर से नुमाइशखेत मैदान तक जाने के लिए अस्थ? - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट में 15 से 17 जनवरी तक उत्तरायणी मेला होगा। इसकी तैयारी के लिए मंगलवार को आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें आयोजन समितियों का गठन कर सभी सहयोगियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्य मेला बाराही/शिशु मंदिर में होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य मंच वहीं बनेगा। वहां निजी, व्यावसायिक स्टाल भी लगेंगे। ऊंट की सवारी और कयाकिंग आदि जलक्रीड़ा समेत साहसिक खेलकूद भी होंगे। मेले में स्वास्थ्य विभाग का शिविर भी प्रस्तावित है। इसके लिए पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य से संपर्क किया गया है। मेला स्थल पर कुछ सिंगल सीटर शौचालयों समेत छह सीटों वाले दो बायो टॉयलेट लगाए जाएंगे। बुधवार से केदारेश्वर मैदान में बाल मेला लगेगा। इसमें रामपुर यूपी के व्यापारी भी आएंगे। मेले में 50 से अधिक स्टॉल समेत झूले भी लगेंगे। बाल मेला भी उत्तरायणी तक चलेगा। बैठक में सभासद दीपक ऐठानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, बाराही मंदिर समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह ऐठानी, दरबान कुंवर, दीपक सिंह ऐठानी, भगवत सिंह, कविंद्र सिंह मेहता, सुंदर सिंह कोरंगा, गणेश ऐठानी आदि थे।
विज्ञापन

वहीं बागेश्वर के पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंह खेतवाल, ईओ राजदेव जायसी ने विभागीय कर्मचारियों के साथ जिला पंचायत, भोटिया पड़ाव, अस्पताल रोड का निरीक्षण किया। बताया कि उत्तरायणी मेले के दौरान नदी किनारे घुड़सवारी, खेलकूद आदि एक्टिविटी प्वाइंट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ने खरीदी जेसीबी
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के मद्देनजर नगर पालिका ने जेसीबी खरीदी है। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि इसकी लागत 27 लाख रुपये से अधिक है। इसके लिए ऑपरेटर भी रख लिया गया है। इसका उपयोग सफाई, विभागीय निर्माण कार्य समेत ठेकेदारों को भी किराए पर देने के लिए किया जाएगा। कुछ माह पहले पालिका ने कूड़ा ढोने के लिए दो नए डंपर भी खरीदे हैं। उन्होंने बताया नगर में एक प्रचार कंपनी चार चौराहों पर यात्री प्रतीक्षालय भी मुफ्त बना रही है। इसके लिए पालिका कोई भुगतान नहीं देगी और कंपनी पर प्रचार कर भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed