फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttaraini Kautik is going on, in the Bagad of Saryu...

Bageshwar News: उतरैणी कौतिक लागि गो, सरयू का बगड़ में...

Tue, 13 Jan 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 13 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uttaraini Kautik is going on, in the Bagad of Saryu...
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले की झांकी में हिलजात्रा थीम पर ल​खिया भूत का प्रदर्शन करते विद्यार्थ
बागेश्वर। ऐतिहासिक, धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक महत्व के उत्तरायणी कौतिक का रंगारंग आगाज हो गया है। प्रदेश के पशुपालन और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मेले का शुभारंभ किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जिले वासियों को मकर संक्रांति और घुघितिया त्योहार की शुभकामनाएं दीं। नगरवासियों को मेले की सौगात देते हुए नगर क्षेत्र में तीन निर्माण कार्यों की घोषणा भी की।
विज्ञापन

सोमवार को नुमाइशखेत मैदान के प्रवेश द्वार पर कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने रिबन काटकर और सांस्कृतिक मंच पर दीप जलाकर उत्तरायणी मेले को विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी पर्व उत्तराखंड की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में कुमाऊं की समृद्ध लोक संस्कृति का भव्य उत्सव देखने को मिलता है। सीएम धामी ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि उत्तरायणी पर्व को संजोकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने बागेश्वर को पौराणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए मेले को स्थानीय संस्कृति, व्यापार और पर्यटन के लिए अहम बताया। उन्हाेंने नगरपालिका क्षेत्र के सूरजकुंड से मंडलसेरा बाईपास की सड़क को जोड़ने के लिए सरयू नदी पर मोटर पुल के निर्माण, मंडलसेरा में कुंती नाले के निर्माण और सूरजकुंड क्षेत्र में घाट निर्माण कराने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक पार्वती दास, सुरेश गढि़या, जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह विष्ट, जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौरियाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या, डीएम आकांक्षा कोंडे, एसपी चंद्रशेखर घोड़के, सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, मेलाधिकारी प्रियंका रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


लक्ष्य हासिल करेगा दुग्ध उत्पादन तो स्थापित किया जाएगा दुग्ध संघ: बहुगुणा

कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने मेले के शुभारंभ के बाद नुमाइशखेत मैदान में लगी विकास प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विभिन्न स्टॉलों में आए स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। कहा कि मेले के माध्यम से स्थानीय लोग स्टॉल लगाकर अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ करते हैं और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं। प्रदेश वासी सरकार की योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। जिले में कीवी उत्पादन निरंतर बढ़ रहा है। इसे क्लस्टर के माध्यम से और सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन जिले में दूध उत्पादन अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा उस दिन बागेश्वर दुग्ध संघ की स्थापना कर दी जाएगी। उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक मंच से विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति
उत्तरायणी मेले के शुभारंभ पर नुमाइशखेत मैदान में बने मुख्य मंच से छात्राओं ने वंदना, स्वागत गीत समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व झांकी के दौरान विधायक सुरेश गढि़या लोगों के साथ झूमते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed