फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   two houses broken in bageshwar

थम नहीं रहा सितंबर में बारिश का सितम, बागेश्वर में दो मकान टूटे, नौ सड़कें बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
two houses broken in bageshwar
कपकोट में भानी से हरसिंग्याबगड़ गांव की सड़क पर गिरा मलबा। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। पिछले 24 घंटे में बागेश्वर तहसील क्षेत्र में 47.5 मिमी बारिश हुई। जबकि गरुड़ में पांच, कपकोट में ढाई मिमी वर्षा हुई। इस दौरान कई नदी, नाले उफना गए। वहीं मलबा आने से सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। खबर लिखे जाने तक जिले के नौ संपर्क मार्ग बंद थे। जानकारी के अनुसार कपकोट में भानी से हरसिंग्याबगड़ रोड पर खारबगड़ के पास कई दिनों से 10 टैक्सियां फंसी हैं। टैक्सी चालकों ने सड़क खोलने या उनकी गाड़ियों का रोड टैक्स माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन

- ये सड़कें हैं बंद -
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि लोनिवि कपकोट की सनगाड़-बास्ती मोटर मार्ग, द्यूनी-सुकंडा, भानी-हरसिंग्याबगड़ मोटर मार्ग भी बंद है। पीएमजीएसवाई बागेश्वर की कंधार-रौल्याना, गरुड़-धैना-लखनी, पीएमजीएसवाई कपकोट की कपकोट-लीली, रिखाड़ी-बाछम, मुनारबैंड से सूपी, पीएमजीएसवाई एडीबी आपदा की रौल्याना-लोहागढ़ी मोटर मार्ग पर भी यातायात बहाल नहीं हो सका है। इसी प्रकार बागेश्वर से गरुड़, रीमा, कर्मी, बघर, लोहारखेत, बदियाकोट के ग्रामीणों ने भी प्रशासन से सड़कों से मलबा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में दो मकान टूटे
बागेश्वर/गरुड़। बारिश से लगातार नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। गरुड़ तहसील क्षेत्र के ग्राम रतमटिया निवासी नारायण सिंह पुत्र दान सिंह का आवासीय मकान टूट गया है। इसके अलावा बैजनाथ के गिरीश लाल का मकान शनिवार रात तेज बारिश से ध्वस्त हो गया। मकान के ध्वस्त होने से प्रभावित परिवार के घर का सामान मलबे में दब कर नष्ट हो गया है। पटवारी तारा ने घटना स्थल का दौरा कर क्षति की रिपोर्ट तहसीलदार को सौप दी है। प्रभावित परिवार के घर के सभी सदस्यों ने पड़ोसी के घर में शरण ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी नुकसान
सिंचाई खंड कपकोट के कार्य क्षेत्र में अपर कपकोट नहर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। इधर बागेश्वर तहसील के ग्राम खोली जाने वाली सड़क पर मलबा गिर गया है। इससे सड़क संकरी हो गई है। इसका पानी नौले, जल स्रोत में जाने से गांव में पेयजल संकट भी हो गया है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट के ग्राम खबडोली से उड़लगांव की सड़क यातायात के लिए खोल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed