फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The products of the groups got the market

समूहों के उत्पादों को मिला बाजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
The products of the groups got the market
बागेश्वर में आजीविका परियोजना की क्रेता-विक्रेता कार्यशाला में सजे स्टाल। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की प्रभागीय परियोजना प्रबंधन इकाई की ओर से यहां दो दिवसीय क्रेता, विक्रेता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना से जुड़ीं 14 सहकारिताओं एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के दो समूहों के स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

पिंडारी रोड स्थिति एक होटल में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ खेतवाल इंडस्ट्रीज के स्वामी नरेंद्र खेतवाल ने किया। इसमें एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के प्रभागीय परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि गांवों में कई स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) गठित किए गए हैं। इनके माध्यम से ग्रामीणों की आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यशाला मेंमां चिल्ठा आजीविका समिति लोहारखेत मुनार ने मडुवा, चौलाई, मक्का के बिस्किट, मडुवे के लड्डू, लाहुरघाटी समिति ने अदरक, तुलसी चाय, महादेव समिति, देवलधार ने ताम्र उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। संजीवनी समिति शांतिबाजार, फेणीनाग समिति धरमघर, जय गंगनाथ समूह देवलधार के सेनेटरी पैड, जय नंदा थाला के स्वेटरों की मांग रही।
विज्ञापन

करीब 2.50 लाख रुपये के पशुआहार का सौदा हुआ। प्रभागीय परियोजना प्रबंधन इकाई के सहायक प्रबंधक राहुल कुमार मिश्रा ने आभार जताया। इस दौरान कौसानी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी, थराली के अनिल थपलियाल, हल्द्वानी के अध्यक्ष हेम पंत, गरुड़ के हरीश मेहरा, दिल्ली के आरएस मेहरा, बुरांश होटल कौसानी के मालिक थ्रीश कपूर आदि लोगों ने भी हिस्सा लिया। उत्पादक समूह के 150 सदस्यों समेत तकनीकी संस्था हिमोत्थान सोसायटी एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम गरुड़ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed