{"_id":"684db7070ca681bfb304643f","slug":"the-forest-near-kathayatbada-caught-fire-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116374-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कठायतबाड़ा के समीप धधका जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कठायतबाड़ा के समीप धधका जंगल
Sat, 14 Jun 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में कठायतबाड़ा के जंगलों में लगी आग। संवाद
बागेश्वर। गर्मी बढ़ते ही जिले में जंगल जल रहे हैं। कठायतबाड़ा के समीप जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ। आबादी वाले क्षेत्र तक धुआं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को कठायतबाड़ा से लगे जंगल में दिन के समय आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी और कई पेड़ पौधाें को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर गई। हालांकि तब तक आग काफी फैल चुकी थी। कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि आग आबादी क्षेत्र से दूर थी। सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया था। संवाद