फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The Chamber of Commerce warned outside traders to remove their shops.

Bageshwar News: व्यापार मंडल ने बाहरी व्यापारियों को दी दुकानें हटाने की चेतावनी

Wed, 28 Jan 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 28 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The Chamber of Commerce warned outside traders to remove their shops.
बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल के विरोध के बावजूद उत्तरायणी मेले में आए बाहरी व्यापारियों ने दुकानें नहीं हटाई हैं। बुधवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और नगरपालिका के कर्मचारियों ने बाहरी व्यापारियों को दुकान हटाने की चेतावनी दी। कहा कि बृहस्पतिवार तक बाहरी व्यापारी नहीं गए तो उनका विरोध तेज किया जाएगा। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सूरज जोशी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नुमाइशखेत और सरयू बगड़ का भ्रमण किया। यहां बड़ी संख्या में बाहरी व्यापारी दुकानें लगाकर सामान बेच रहे थे। अध्यक्ष जोशी ने कहा कि मेला समाप्त होने के एक सप्ताह बीतने के बाद भी व्यापारी यहां जमे हैं। बताया कि नगरपालिका में ज्ञापन देने के बावजूद इन्हें हटाया नहीं जा रहा है। व्यापार मंडल ने व्यापारियों से तत्काल अपनी दुकानें हटाने को कहा। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट, महासचिव देवेंद्र अधिकारी, कोषाध्यक्ष नूतन साह समेत नगर पालिका की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed