फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tea gardens should be built in Kapkot

दार्जिलिंग की तर्ज पर कपकोट में बने चाय बागान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tea gardens should be built in Kapkot
चाय विकास बोर्ड कौसानी के प्रबंधक प्रमोद कुमार दहिया को पत्र सौंपते कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविं? - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने कौसानी जाकर चाय विकास बोर्ड के प्रबंधक प्रमोद कुमार दहिया को ज्ञापन सौंपा। इसमें दार्जिलिंग की तर्ज पर कपकोट में चाय बागान बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसानों ने अपनी कृषि भूमि चाय विकास बोर्ड को लीज पर देने की इच्छा जताई है। कपकोट में जैविक खेती के लिए कृषि भूमि उपयुक्त है।
विज्ञापन

कहा कि जैविक चाय की बढ़ती मांग के मद्देनजर इस खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसलिए कपकोट क्षेत्र में चाय की खेती के लिए मनरेगा और नाबार्ड से बजट दिलाने की मांग की। बताया कि इससे गांवों में स्वरोजगार बढ़ेगा तो पलायन भी रुकेगा। प्रबंधक दहिया ने दानू को बताया कि धरमघर में चाय फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। कपकोट क्षेत्र में शीघ्र मृदा परीक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चाय उत्पादन को मुफीद जगह
सरयू, पिंडर घाटी समेत पोथिंग, तोली, बघर, दोबाड़, सिमगढ़ी, जगथाना, कन्यालीकोट, सुमटी, बैसानी, झाकरा, बास्ती, भंतोला, जाखनी, सेरी आदि गांवों में चाय की खेती हो सकती है। एससीपी के तहत खलझूनी, हरकोट, मिकिलाखलपट्टा, रिखाड़ी को क्लस्टर के तौर पर विकसित किया जा सकता है। मृदा परीक्षण कर कर्मी या चौड़ास्थल में चाय के पौधों की नर्सरी लगाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed