फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Taxi at Stoppage Only

Bageshwar News: नगर में बेवजह घुमाई टैक्सी तो होगी कार्रवाई

Sat, 17 May 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 17 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Taxi at Stoppage Only
बागेश्वर। नगर में आए दिन लग रहे जाम की समस्या से निदान दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। नगर में बेवजह टैक्सी घुमाने वाले वाहन चालकों का चालान किया जाएगा। उन्हें नगर से बाहर जाने के लिए आंतरिक सड़क के स्थान पर बाईपास का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में जाम की समस्या आए दिन गंभीर होती जा रही है। नगर के टैक्सी स्टैंड में सवारियों को उतारने के बाद वाहनों को नगर में घुमाने वाले टैक्सी वाहनों से यातायात प्रभावित होता है। सुबह के समय जाम लगने से कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और स्कूलों के विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों से नगर में जरूरी कार्यों के लिए पहुंचने वाले ग्रामीणों को भी जाम लगने से दिक्कतें होती हैं।
यातायात पुलिस ने अब टैक्सी स्टैंडों के लिए बने निर्धारित स्थानों के अलावा अन्य जगह टैक्सी वाहन खड़ा करने और सवारियों को बैठाने, उतारने वाले टैक्सी संचालकों के खिलाफ अभियान की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed