फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Supi villagers got benefit of schemes

सूपी के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Supi villagers got benefit of schemes
कपकोट के सूपी में आयोजित शिविर में मौजूद अतिथि। - फोटो : BAGESHWAR
सूपी के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

कपकोट के सूपी गांव में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
कपकोट/बागेश्वर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की ओर से शनिवार को कपकोट की न्याय पंचायत सूपी में बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया गया।

इसमें सचिव/सिविल जज (सीडि) त्रिचा रावत ने संकल्प नशामुक्ति देवभूमि, पॉक्सो, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, बाल विवाह, दहेज प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी। कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, एसडीएम कपकोट प्रमोद कुमार, तहसीलदार कपकोट विनोद वर्मा ने विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। अधिवक्ता गोविंद बल्लभ उपाध्याय ने मादक पदार्थों के दुष्परिणाम बताए। समाज कल्याण विभाग से 20 आवेदन पत्र जमा किये गए। पशु विभाग के 20 लोगों ने दवाइयां दी गईं। राजस्व विभाग द्वारा 12 प्रमाण पत्र बनाए गए। चिकित्सा विभाग के काउंटर से 40 लोगों को दवाइयां बांटी गईं। पंचायती राज के स्टॉल से 30 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल दी गई।
विज्ञापन

डीसी फोटो नंबर 07बीजीएस 09पी
कपकोट के सूपी गांव में लगे बहुउद्देश्यीय शिविर में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed