फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sri Naula making many villages resorted to Section

श्री नौला धारा बना कई गांवों का सहारा 

Wed, 27 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 27 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sri Naula making many villages resorted to Section
नौले में पानी भरती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सूखे और जंगलों में धधक रही आग के कारण जल स्रोतों में पानी की मात्रा हर रोज कम होते जा रही है। लोगों को आवश्यकता से कम पानी मिलने के कारण उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इधर, दुग बाजार स्थित श्री नौला धारे में पानी भरने वालों की सुबह से ही खासी भीड़ हो रही है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर के नदीगांव, तहसील रोड, चौरासि, मंडलसेरा, स्टेशन रोड, नई बस्ती, जीतनगर, ठाकुरद्वारा, नुुमाइशखेत समेत कई अन्य स्थानों पर लोगों को पानी की कम मात्रा में आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। नागरिकों और होटल व्यवसायियों को आवश्यकता की पूर्ति के लिए दुग बाजार स्थित श्री नौला धारे का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी धारे से मनकोट आदि क्षेत्रों के ग्रामीण भी वाहनों के जरिये पानी भरकर ले जा रहे हैं। सुुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को पानी 20 से 30 रुपये प्रति कनस्तर पड़ रहा है। उधर, कपकोट, कांडा, दुुग नाकुरी, काफलीगैर तहसीलों के ऊंचाई वाले गांवों की योजनाओं से पानी की कम आपूर्ति होने से वहां ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। नजदीक में पीने के स्रोत नहीं होने के कारण कई गांवों में ग्रामीणों को पीने के साफ पानी के लिए दो किमी की दूरी नापनी पड़ रही है। इधर, पेयजल संस्थान के ईई केएस खाती का कहना है। सूखे का योजनाओं पर असर पड़ा है। फिर भी विभाग लोगों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति का पूरा प्रयास कर रहा है। उन्होंने लोगों से कहा है कि वह पीने के पानी की शिकायत विभाग के कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 05963-220038 पर दर्ज कराने को कहा है। शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पेयजल संस्थान के कंट्रोल रूम में बुधवार को चार शिकायतें दर्ज हुई हैं। ईई केएस खाती ने बताया कि संबंधित जेई को शिकायतों का तत्काल निस्तारण के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed