Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ramleela proceedings conclude with the coronation of Ram.

Bageshwar News: राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला कार्यक्रम संपन्न

Fri, 20 Nov 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 20 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ramleela proceedings conclude with the coronation of Ram.
बागेश्वर। कपकोट के भराड़ी, किड़ई पचार में राम राज्याभिषेक, हवन और भंडारे के साथ रामलीला आयोजन संपन्न हुआ। कांडा में अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का मंचन हुआ। विधायक सुरेश गढि़या ने लोगों से भगवान राम के आदर्श जीवन में अपनाने की अपील की। बृहस्पतिवार की शाम भराड़ी और पचार में आयोजित रामलीला राम राज्याभिषेक, हवन यज्ञ के साथ संपन्न हो गई है। जनरल बीसी जोशी स्टेडियम में मेघनाद, अहिरावण और रावण वध का मंचन हुआ। राम-भरत मिलाप के बाद राम राज्याभिषेक का आयोजन हुआ। शुक्रवार के दिन में हवन और भंडारे के साथ रामलीला का समापन किया गया। भराड़ी में मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढि़या ने लोगों से श्रीराम के आदर्श को अपने जीवन में उतारने को कहा। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, राजेंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र पांडेय, कैलाश पांडेय, गणेश राठौर, गोकुल पांडेय रहे। कांडा में अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed