{"_id":"6b00877f19527ba12508c84e","slug":"only-one-flight-arrived-from-haldwani-dehradun-service-remains-suspended-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-129498-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: हल्द्वानी से आई मात्र एक उड़ान, देहरादून सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: हल्द्वानी से आई मात्र एक उड़ान, देहरादून सेवा ठप
Fri, 20 Nov 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। हेरिटेज एविएशन की हेली सेवा शुक्रवार को एक बार फिर अनियमित रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। हल्द्वानी से मात्र एक उड़ान ही गरुड़ पहुंच सकी, जबकि देहरादून की हेली सेवा पूरी तरह ठप रही।
उड़ानें बाधित होने से देहरादून आने-जाने वाले यात्रियों को मजबूरन सड़क मार्ग से लंबी दूरी तय करनी पड़ी, जिससे उनका अतिरिक्त समय और धन खर्च हुआ। वहीं, एक ही उड़ान संचालित होने से हल्द्वानी के यात्री भी परेशान रहे। लोगों का कहना है कि लगातार अनियमितता के कारण पर्वतीय क्षेत्र को सुगम आवागमन देने का हेली सेवा का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। यात्रियों ने प्रशासन और कंपनी से सेवा का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है।संवाद