फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Shudown by UPCL

बिजली की लाइन सुधारने का काम शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Shudown by UPCL
कपकोट में बिजली लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट से बागेश्वर बीच बनी 33 केवी की बिजली लाइन में रखरखाव का काम शुरू हो गया है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडेय ने बताया कि कपकोट से बागेश्वर के बीच नवनिर्मित बिजली लाइन की मरम्मत कार्य किया जा रहा है। बिजली लाइन में जंपर टाइट करने, ढीले पड़े तारों को कसने, तारों को छूने वाले पेड़ों की छंटनी करने और पीजी क्लेंप बाइंडिंग का काम किया जाएगा। बताया कि कार्य पूरा होने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए कपकोट क्षेत्र की बिजली लाइन को दूसरे सर्किट से जोड़ दिया गया है। उधर, सभासद तनुज तिरुवा और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी, शेर सिंह ऐठानी ने बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed