{"_id":"68e1658ccec93f58080a649b","slug":"security-arrangements-will-be-tightened-in-view-of-the-festive-season-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-119053-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: त्योहारी सीजन को देखते हुए कड़े होंगे सुरक्षा के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: त्योहारी सीजन को देखते हुए कड़े होंगे सुरक्षा के इंतजाम
Sat, 04 Oct 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। त्योहारी और सहालग सीजन को देखते हुए एसपी चंद्रशेखर आर घोडके ने सुरक्षा के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा है। उन्होंने बैंकों में होने वाली भीड़-भाड़ और बढ़ते लेन-देन को देखते हुए सुरक्षा के मजबूत इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
एसपी के निर्देश पर कोतवाली समेत सभी थाना क्षेत्राें की पुलिस ने विभिन्न बैकों पर सुरक्षा के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सभी बैंको की चेकिंग की गई और वहां लगे सीसीटीवी कैमरा, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम को चेक किया गया। एटीएम, बैंक परिसर के आसपास संदिग्ध लोगों और वाहनों को चेक किया। बैंकों की सुरक्षा मानकों को चेक किया। बैंक प्रबंधकों को सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से कार्यशील रखने और सुरक्षा गार्ड को सक्रिय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।