{"_id":"5f2aa59e8ebc3e3cc352c67f","slug":"production-stalled-in-power-house-no-electricity-in-five-gram-panchayats-bageshwar-news-hld39227513","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर हाउस में उत्पादन ठप, पांच ग्राम पंचायतों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर हाउस में उत्पादन ठप, पांच ग्राम पंचायतों में अंधेरा
विज्ञापन
बदियाकोट में स्थित उरेडा का पावर हाउस। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। ग्राम पंचायत बदियाकोट स्थापित अक्षय ऊर्जा अभिकरण (उरेडा) के पावर हाउस में बीते 15 दिनों से बिजली का उत्पादन नहीं हो रहा है। क्षेत्र के पांच ग्राम पंचायतों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों का कहना है कि मामले में शिकायत करने के बावजूद बिजली आपूर्ति सुचारु करने की कार्यवाही नहीं की जा रही है।
बुधवार को बदियाकोट के ग्राम प्रधान सोनू दानू ने कपकोट के एसडीएम प्रमोद कुमार को लिखे पत्र में कहा कि बदियाकोट में स्थित उरेडा का पावर हाउस 15 दिनों से बंद चल रहा है। ग्राम पंचायत बदियाकोट, कालों, किलपारा, डौला और तीख की बिजली गुल हो गई है। क्षेत्र के लोग बिना बिजली के रहने के मजबूर हो गए हैं। बिजली ठप होने से लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उरेडा को कई बार पत्र और फोन के माध्यम से समस्या के बारे में अवगत कराया गया है। इसके जवाब में दो-चार दिन में बिजली आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया जाता है लेकिन बिजली बहाल करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाता। पावर हाउस के निरीक्षण के लिए तक किसी कर्मचारी को नहीं भेजा गया है। उन्होंने जल्द पावर हाउस की खराबी को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। समस्या की अनदेखी होने पर जिला मुख्यालय में उपभोक्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही पावर हाउस में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
--
पावर हाउस ठप होने का मामला उनके संज्ञान में पिछले छह-सात दिनों से है। पावर हाउस में मशीनें खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। एक-दो दिन में मशीनों को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। - रॉकी सिंह, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक उरेडा बागेश्वर