{"_id":"60870e008ebc3e246510df91","slug":"prepartion-to-shift-staging-area-from-biluana-to-kafligair-bageshwar-news-hld4227315186","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेजिंग एरिया को बिलौना से काफलीगैर शिफ्ट करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेजिंग एरिया को बिलौना से काफलीगैर शिफ्ट करने की तैयारी
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला कार्यालय सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मौजूद विधायक, डीएम व अन्य। संवाद न्यूज
- फोटो : BAGESHWAR
जिला कार्यालय सभागार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम, मई से होने वाले टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक हुई। डीएम विनीत कुमार ने बाहर से आने वाले सभी लोगों की अनिवार्य जांच के लिए स्टेजिंग एरिया को बिलौना से काफलीगैर शिफ्ट करने को कहा। स्टेजिंग एरिया में तैनात कर्मचारियों को हर हाल में सुबह पांच बजे ड्यूटी पर उपस्थित होने और कोविड ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों को भी सहयोग देना होगा। उन्होंने ग्राम प्रधानों से गांव में बाहर से आने वाले हर नागरिक की सूचना आईआरटी और बीआरटी टीमों को देने को कहा। सीएमओ और नोडल अधिकारी से बाहर से आने वाले सभी लोगों का डाटा तैयार करने और कांटेक्ट ट्रेसिंग कराने के निर्देश दिए। जिले में आने वालों को अनिवार्य रूप से होम आइसोलेट कर कड़ाई से पालन करवाने को कहा। ग्राम निगरानी समिति, बीआरटी और सीआरटी टीमों को सतर्कता से कार्य करने और सभी ब्लॉकों में भी दो-दो वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने काफलीगैर और बिलौना के बीच के गांवों में आने वालों की अनिवार्य जांच के लिए स्टेजिंग एरिया का संचालन काफलीगैर में करवाने को कहा। शादी विवाह और अन्य समारोह में गाडलाइन का कड़ाई से पालन करवाने, सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था करने, एक मई से होने वाले टीकाकरण के लिए 40 से 45 सेशन साइट शुरू करने, डाट इंट्री ऑपरेटरों की तैनाती करने, इंटरनेट की समस्या वाले क्षेत्रों में शिविर लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, हेमा बिष्ट, एसपी अमित श्रीवास्तव, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी आदि थे।
विज्ञापन
जिले में नहीं होगी बेड की कमी
बागेश्वर। समीक्षा बैठक में मौजूद विधायक चंदन राम दास ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अतिरिक्त सतर्कता से कार्य करने केे कहा। उन्होंने कहा कि जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने ड्यूटी वाले कर्मचारियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराने को कहा। बाहर से गांवों को लौट रहे प्रवासियों से होम आइसोलेशन का कड़ाई से पालन कराने, स्टेजिंग एरिया में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और कोविड मरीजों के लिए पर्याप्त बेड की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।