{"_id":"5adf65e64f1c1b60098b647c","slug":"population-10-thousand-but-not-to-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी 10 हजार, लेकिन बैंक तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी 10 हजार, लेकिन बैंक तक नहीं
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा तहसील क्षेत्र के 10 हजार की आबादी वाली कमस्यार घाटी में बैंकिंग सेवा का आभाव है। यह हाल तब है जबकि घाटी के लोगों का आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। किसी भी बैंक की शाखा नहीं होने से पेंशनरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बेरोजगार भी स्वरोजगार नहीं अपना पा रहे हैं। क्षेत्र के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर बैंक की शाखा जल्द खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
देश को आजाद कराने में बगराटी गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पदम सिंह डसीला, त्रिलोक सिंह डसीला और आजाद हिंद फौंज के सिपाही भंडारीसेरा निवासी नरपत सिंह रावत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। क्षेत्र के 70 प्रतिशत युवा सेना में भर्ती होकर सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद क्षेत्र में बैंक की कोई शाखा नहीं है।
विज्ञापन
इससे बगराटी, खातीगांव, कपूरी, भैंसूड़ी, नरगोली, चंतोला, ठांगा, पैठाण, रावतसेरा, तुषरेड़ा, मल्सूना, टकनार, खाड़ी, पस्ट्यारी, कोटभंडार, भंडारीसेरा, माणा, दिगोली, देवलबिछराल, धौलियापाटा, देवतोली, धारीमध्या, कुचौली, मेहरखाली, अठपैसिया, देवलेत, सिमायल, ढानण, ट्याकोट, भैंसखाल, पटौली और औलानी समेत कई अन्य गांवों के लोगों को बैंक के काम के लिए यहां से आठ से 25 किमी दूर कांडा जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इससे लोगों के समय और रुपये की बर्बादी हो रही है। बैंक की कोई भी शाखा नहीं होने से क्षेत्र के अवकाश प्राप्त राजकीय कर्मियों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और पारिवारिक लाभ के पेंशनरों समेत आरक्षित वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर बैंक की शाखा शीघ्र स्थापित करने की मांग की है।
मांग करने वालों में वीर चक्र विजेता गंगा सिंह राठौर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष बहादुर सिंह डसीला, अवकाश प्राप्त शिक्षा अधिकारी भगवत सिंह रौतेला, पूर्व सैनिक संगठन के शाखाध्यक्ष कृपाल सिंह रावत समेत क्षेत्र के प्रधान और बीडीसी सदस्य शामिल हैं।