{"_id":"5e84b2d78ebc3e72c4458b6a","slug":"police-stopped-distributing-mosques-and-sanitizers-bageshwar-news-hld3789593125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मॉस्क और सैनिटाइजर बांटने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मॉस्क और सैनिटाइजर बांटने से रोका
विज्ञापन
कपकोट थाने में पुलिस को कागजात दिखाते भूपेश उपाध्याय। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांट रहे होप इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय और उनके साथियों को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस कपकोट थाना क्षेत्र के हरसीला के पास से उन्हें पकड़कर कपकोट थाने ले गई। पुलिस का कहना था कि यह लोग बगैर अनुमति के जिले में मास्क और सैनिटाइजर बांट रहे थे।
होप इंडिया फाउंडेशन की ओर से पिछले कुछ दिनों से जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मास्क और सैनिटाइजर बांटे जा रहे थे। बुधवार को भी उपाध्याय और पांच अन्य साथी क्षेत्र में मास्क और सैनिटाइजर बांट कर आ रहे थे। हरसीला के पास कपकोट की पुलिस उपाधीक्षक संगीता ने उन्हें रोक लिया और कपकोट थाने ले जाया गया।
पुलिस उपाधीक्षक संगीता का कहना है कि उपाध्याय के पास जिले में राहत सामग्री बांटने की कोई अनुमति नहीं थी। उनके पास देहरादून से 28 मार्च को जारी अनुमति पत्र था। डीएसपी ने कहा कि उन्होंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से बात की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि उन्हें जिले में सामग्री वितरित करनी है तो डीएम और एसपी की अनुमति लेनी होगी। उन्हें डीएम और एसपी की अनुमति लेने की हिदायत दी गई है। उधर, भूपेश उपाध्याय का कहना है कि यदि हमारे अनुमति पत्र में कोई कमी थी तो भी पुलिस को सहयोग करना चाहिए था। संवाद