{"_id":"687a9cf509077f7e0c03e9fb","slug":"pm-vishwakarma-yojana-is-making-women-self-reliant-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117229-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही पीएम विश्वकर्मा योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही पीएम विश्वकर्मा योजना
Sat, 19 Jul 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के जन शिक्षण संस्थान में सिलाई का प्रशिक्षण ले रही महिलाएं। स्रोत- संस्थान
बागेश्वर। पीएम विश्वकर्मा योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। जन शिक्षण संस्थान की ओर से योजना की लाभार्थी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक योजना के तहत 21 बैच संचालित हो चुके हैं जिनमें 540 महिलाएं टेलरिंग के गुर सीख चुकी हैं। अंतिम बैच का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ।
संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि योजना के तहत प्रशिक्षण 40 घंटे का होता है। प्रशिक्षण लेने वाली प्रतिभागियों को रोजाना 500 रुपये प्रोत्साहन राशि के हिसाब से 4000 रुपये दिए जाते हैं। उनको स्वरोजगार करने के लिए निशुल्क टूलकिट भी प्रदान किए जाते हैं। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान सिलाई मशीन की छोटी-छोटी बारिकियां, मशीन के भाग एवं कपड़े की पहचान करना, तुरपन, काज, कपड़े की ड्राफ्टिंग, कटिंग और विभिन्न प्रकार की ड्रेस तैयार करना सिखाया जाता है। जिले में 2023 में पहले बैच का प्रशिक्षण दिया गया था।
निदेशक वर्मा ने बताया कि योजना के तहत प्रतिभागियों को लोने देने का भी प्रावधान है। प्रतिभागी पहली बार में बिना गारंटी के किसी भी बैंक से पांच प्रतिशत ब्याज की दर से एक लाख रुपये का लोन ले सकता है। 18 माह में सभी किस्त चुकाने पर प्रतिभागी दो लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रशिक्षण लेने वाली कई महिलाओं ने अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार किया है। भविष्य में ब्यूटीशियन का कोर्स भी शुरू करने की योजना है।